नोएडा, अप्रैल 12 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो के संचालन की मांग को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा। यह निर्णय रविवार को हुई बैठक में लिया गया, जिसमें 50 से अधिक सोसाइटियों के निवासी शामिल हुए। वहीं, दिल्ली में जंतर- मंतर पर इस मुद्दे पर 26 अप्रैल को होने वाले धरना प्रदर्शन की रणनीति तय की गई। ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाएगा। दरअसल, ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑटो और टैक्सी के अलावा कोई और सुविधा नहीं है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट से नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली और ग्रेटर नोएडा आना- जाना मुश्किल है। मेट्रो की मांग लंबे समय से की जा रही है,लेकिन परियोजना में तेजी नहीं आ रही है।रविवार को हुई बैठक में नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि बीते 10 वर्षो...