दिल्ली, फरवरी 21 -- दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक महिला पर अपने एक साल नौ महीने के भांजे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, महिला अवसाद (डिप्रेशन) से पीड़ित बताई जा रही है। इस घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने जो बताया वो चौंका देने वाला है।पार्क में खेलने ले गई थी, वहीं हुई वारदात पुलिस के अनुसार, महिला बच्चे को पार्क में खेलने के लिए लेकर गई थी। दोपहर करीब 1:30 बजे पार्क से शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। एक माली राहुल ने बताया कि शोर सुनते ही वह दौड़कर वहां पहुंचे, जहां महिला बच्चे को गोद में लिए बैठी थी। राहुल ने बताया कि हम लोग लंच के बाद बैठे थे तभी आवाज सुनी। पास जाकर देखा तो महिला की गोद में बच्चा था। नजदीक जाकर देखा तो बच्चा मर चुका था। घटना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.