नई दिल्ली, मार्च 1 -- दिल्ली में हैरान करने वाली एक वारदात सामने आई है। चोरों ने दीवार में छेद करके घर से करोड़ों के गहने और अन्य सामान चुरा लिए। पुलिस ने इस मामले में 2 नाबालिग लड़कों समेत 3 लोगों को पकड़ा है। आरोपियों की निशानदेही पर लगभग 650 ग्राम सोने के गहने, करीब तीन किलो चांदी के सामान, 700119 रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बाइक बरामद की गई। दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक इमारत की दीवार में छेद कर करोड़ों की चोरी के मामले में पुलिस ने दो नाबालिग सहित तीन लोगों को पकड़ा है। यह चोरी पोसंगीपुर गांव में हुई थी। आरोपियों के पास से जनकपुरी में 1.15 करोड़ की ज्वैलरी और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित अपने परिवार के ...