रायबरेली, जुलाई 13 -- महाराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के हलोर गांव के रहने वाले 26 वर्षीय सौरभ गुप्ता पुत्र स्व. किशन करीब चार साल से दिल्ली शहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। सौरभ के भाई प्रिंस ने बताया कि बीते शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे दिल्ली पुलिस ने फोन कर बताया कि उसके भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि सौरभ के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। अब उसकी बेटे की असमय मौत से परिवार पर असमय गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिल्ली पुलिस से दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार के ही राकेश कुमार गुप्ता ,सोनिका गुप्ता और प्रिंस समेत परिवार के लोग रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...