नई दिल्ली, जुलाई 3 -- दिल्ली के अलीपुर इलाके में शुक्रवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन फ्लाईओवर के खंभे से जा टकराया। टक्कर के बाद गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों लोग केबिन के अंदर ही फंस गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा दिल्ली के अलीपुर के बाहरी उत्तरी इलाके में बकोली बस स्टैंड के पास गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे हुआ था, इस दौरान दुर्घटनाग्रस्त वाहन मुकरबा चौक की ओर जा रहा था। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान जगदीश सिंह (50), नथुपुरा निवासी यशवंत सिंह (27) और सुमित (27) के तौर पर हुई है। ये तीनों दिल्ली के ही रहने वाले थे। यह भी पढ़ें- दिल्ली के 75 से ज्यादा इलाकों में लगातार दो दिन नहीं आएगा पानी, देखिए पूरी लिस्टसुबह करीब साढ़े चार बजे हादसे की स...