दिल्ली में हुए गुड्डू बादशाह हत्याकांड का खुलासा, धोखे से बुलाकर दिया था वारदात को अंजाम; पुलिस ने 8 को दबोचा
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- रिपोर्ट- रजनीश पांडे दक्षिण-पूर्व दिल्ली पुलिस ने पुल प्रह्लादपुर इलाके के लाल कुआं इलाके में हुए बहुचर्चित मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ 'गुड्डू बादशाह' हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली, यूपी, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु समेत पांच राज्यों में करीब 12,000 किलोमीटर लंबा अंतरराज्यीय ऑपरेशन चलाकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोहम्मद इरफान की निशानदेही पर एक अवैध पिस्तौल, एक एक्स्ट्रा मैगजीन और कारतूस बरामद किए हैं। जबकि अमन यादव और फारुख द्वारा छिपाए गए दो अन्य हथियारों की तलाश जारी है। सभी आठ आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 28 जुलाई को पुलिस को लाल कुआं में फायरिंग की सूचना मिली थी। मौके पर गुड्डू बादशाह मृत मिला, जबकि उसका जानकार मोहम्मद फारुख गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.