बाराबंकी, जून 3 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के बरांवा गांव निवासी दीन मोहम्मद (50) की दिल्ली में हत्या कर दी गई। मंगलवार की रात शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। दीन मोहम्मद डेढ़ दशक से दिल्ली में ही एक दूकान पर काम करता था। पहली जून को उसके साथी अशफाक ने कैंची से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी। दिल्ली में शव का पीएम होने के बाद मंगलवार की रात शव घर लाया गया। रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। दीन मोहम्मद की मौत से पूरा गांव दुखी है। यह भी पढ़ें- पकरीबरावां में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...