दिल्ली में हिट एंड रन, थार से बाइक सवार को टक्कर मार फरार हुआ; डैशकैम में रिकॉर्ड हुई घटना
दिल्ली, सितम्बर 27 -- दिल्ली में हिट एंड रन का एक और मामला सामने आया है। यहां द्वारका एक्सप्रेसवे एक महिंद्रा थार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस घटना में बाइक चलाने वाले और उसके पीछे बैठे एक व्यक्ति को चोटें आई हैं। यह घटना शनिवार देर रात की है। घटना के समय पीछे से आ रही कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई। कार की डैशकैम फुटेज में साफ दिख रहा है कि तेजी से आ रही थार बाईं ओर से सर्विस लेन में आ जाती है और एक साथ कई लेन पार करने की कोशिश करती है। इसके बाद आगे जाती है और थोड़ी सी जगह में से निकलने की कोशिश करता है। इस दौरान एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारता है और वहां से फरार हो जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.