दिल्ली, मार्च 4 -- होली के मद्देनजर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। शहर में सख्त कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 15,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों की धरपकड़ के लिए 134 प्रमुख चौराहों पर विशेष टीम तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि गंभीर उल्लंघन की स्थिति में ड्राइविंग लाइसेंस कम से कम तीन महीने के लिए निलंबित किया जाएगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि त्योहार के दौरान जन-सुरक्षा बनाए रखने और वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उसने कहा कि तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाना, लालबत्ती पार करना, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाना, बिना हेलमेट वाहन चलाना तथा स्टंट करने जैसी गतिविधियों की निगरानी के लिए प्रमुख चौराहों और संवेदन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.