दिल्ली में हाईटेक सट्टेबाजी नेटवर्क का भंडाफोड़, 31 गिरफ्तार; 8.9 लाख कैश और 38 मोबाइल जब्त
नई दिल्ली, अगस्त 21 -- दिल्ली पुलिस ने बाहरी उत्तर दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में चल रहे एक कथित हाईटेक सट्टेबाजी और जुआ नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 31 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क में कथित मास्टरमाइंड, मकान मालिक, सॉफ्टवेयर डेवलपर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, फंड हैंडलर और व्हाट्सऐप के जरिए लेनदेन व सूचना पहुंचाने वाले एजेंट शामिल थे। जांच में कस्टमाइज्ड 'जन्तरी सट्टा' सॉफ्टवेयर के जरिए सट्टे की एंट्री और हिसाब-किताब संचालित किए जाने का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, बाहरी उत्तर जिला पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने 9 अगस्त को सूचना के आधार पर मुकुंदपुर स्थित एक परिसर में छापा मारा था। मौके पर 22 लोग कथित तौर पर जुआ खेलते मिले। तलाशी में 6.29 लाख रुपये नकद, ताश की 41 गड्डियां, जन्तरी की किताबें, डायरी, रजिस्टर, 26 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.