नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- रजनीश कुमार पाण्डेय, नई दिल्ली दिल्ली में राजौरी गार्डन इलाके में बृहस्पतिवार को हाईटेक चोरी की वारदात सामने आई है। काली क्रेटा कार में सवार होकर आए शातिर चोरों ने चंद मिनटों में हाईटेक सिक्योरिटी से लैस एक फॉर्च्यूनर एसयूवी पर हाथ साफ कर दिया। यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस वारदात की छानबीन कर रही है।राजौरी गार्डन थाना महज 300 मीटर दूर बदमाशों के बेखौफ होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिस स्थान से फॉर्च्यूनर चोरी हुई, वहां से राजौरी गार्डन थाना महज 300 मीटर और पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ का कार्यालय करीब 600 मीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस के इतने करीब हुई इस बड़ी चोरी ने इलाके में पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।हाईटेक तरीके से खोला लॉक, ल...