दिल्ली में हर रविवार चलेगा स्वच्छता, वृक्षारोपण अभियान
नई दिल्ली, जून 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। चिल्ला गांव स्थित यमुना घाट पर आयोजित 'क्लीन दिल्ली विद सीएम' स्वच्छता अभियान में रविवार को बड़ी संख्या में युवाओं, स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं घाट पर सफाई अभियान में भाग लेकर लोगों को स्वच्छ यमुना के लिए जनभागीदारी का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में अब 'हर रविवार' स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार वैज्ञानिक, स्थायी और व्यापक स्तर पर यमुना के पुनर्जीवन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। स्वच्छ घाट उसी संकल्प का सजीव प्रमाण हैं। दिल्ली सरकार वैज्ञानिक एवं स्थायी समाधान के तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का आधुनिकीकरण, नए विकेंद्रीकृत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों की स्थापना, सीवर नेटवर्क के विस्तार और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.