दिल्ली में हर घर का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, गृह मंत्रालय ने MCD को दिए ये निर्देश
नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- दिल्ली में बीते दिनों हुई आग लगने की बड़ी घटनाओं के चलते दिल्ली में प्रत्येक घर का फायर सेफ्टी ऑडिट (Fire Safety Audit) कराया जाएगा। गृह मंत्रालय ने दिल्ली नगर निगम (MCD) को इसके लिए खाका तैयार करने के निर्देश दिए हैं। निगम को इसी महीने (अक्टूबर में) गृह मंत्रालय को बताना होगा कि इस ऑडिट के लिए उन्हें कितना समय, कितनी धन राशि और कितने लोगों की आवश्यकता होगी। इस रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ऑडिट के लिए आदेश जारी करेगा। बता दें कि दिल्ली में बीते दिनों पालम, मालवीय नगर, विवेक विहार आदि स्थानों पर आग लगने की बड़ी घटनाएं हुई थी। इनमें काफी लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। दिल्ली सरकार इसके बाद से ही अग्नि सुरक्षा के बेहतर उपाय करने में जुटी हुई है। हाल ही में गृह सचिव गोविन्द मोहन की अध्यक्षता में गृह मंत्रालय में इसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.