दिल्ली, जनवरी 24 -- दिल्ली के शाहदरा में एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक की पहचान फैजान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फैजान की हत्या पिता और बेटे ने मिलकर की है। हत्या की वजह उनके बीच लोन को लेकर हुआ विवाद था। इस मामले की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि आधी रात को घटना की सूचना मिली थी। वेलकम में फायरिंग की सूचना मिलने के बाद मौजपूर स्थित मिस्टर किंग लाउंज ऐंड कैफे पर पुलिस की टीम पहुंची। टीम ने पहुंचने पर देखा कि एक युवक को गोली लगी थी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने फैजान को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.