धनबाद, मार्च 14 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ स्थित तेतुलमुड़ी डिनोबली बस्ती निवासी युवक आनंद गोस्वामी (34) का शव दिल्ली से गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। शव के घर पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया और पूरे बस्ती का माहौल गमगीन हो उठा। मृतक की माता पुष्पा देवी, सेवानिवृत्त कोल कर्मी पिता संतोष गोस्वामी, छोटा भाई अजय गोस्वामी, पत्नी माला देवी सहित दो बेटियां और एक बेटा शव से लिपटकर बिलख पड़े। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल अत्यंत भावुक हो गया। बस्ती के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने में लगे रहे। बताया जाता है कि दिल्ली के गुरुग्राम स्थित पांच थाना क्षेत्र में बुधवार की रात रेलवे स्टेशन के पास स्थित बसंत होटल में आनंद गोस्वामी की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.