दिल्ली में हत्या करने वाला आरोपी मुंगेर में धरा
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- नई दिल्ली/मुंगेर, निज संवाददाता।दिल्ली में वाटर प्लांट मालिक की हत्या के मामले में फरार चल रहे नाबालिग को हरिनमार थाना और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार की शाम को पकड़ लिया। आरोपी घटना के बाद से ही अपनी मौसी के घर छिपा हुआ था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में 18 जुलाई को एक प्लांट मालिक की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में नाबालिग का नाम सामने आया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पहचान छिपाकर मुंगेर जिले में अपने मौसा के घर पर रह रहा था।दिल्ली पुलिस को जब आरोपी के छिपे होने की सूचना मिली, तो एएसआई पवन कुमार के नेतृत्व में एक टीम मुंगेर पहुंची। यह भी पढ़ें- मुंगेर : दिल्ली में वाटर प्लांट मालिक की हत्या का आरोपी हरिणमार से गिरफ्तार इसके बाद उसे पकड़ लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.