मऊ, मार्च 16 -- मुहम्मदाबाद गोहना। क्षेत्र के ग्राम सुरहुरपुर निवासी 19 वर्षीय अभिषेक कुमार की दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि सुरहुरपुर निवासी अवधेश अपने बड़े पुत्र अभिषेक कुमार के साथ दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। अभिषेक पढ़ाई के साथ कोचिंग भी करता था। 15 मार्च की देर शाम वह कोचिंग से बाइक से अपने कमरे पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में उसकी मौत हो गई। उधर बेटे की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। युवक का शव उसके पैतृक गांव सुरहुरपुर पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.