दिल्ली में सड़क दुर्घटना में केंदुआ गांव का एक व्यक्ति की मौत
गया, जून 23 -- गुरुआ थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव निवासी यदु यादव के 45 वर्षीय पुत्र नंदु कुमार की दिल्ली में सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुआ प्रखंड राजद किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामदीप यादव एवं शिक्षा सेवक जितेंद्र कुमार ने बताया कि 21 जून को नंदु कुमार अपने छोटे भाई को वाहन तक छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि नंदु कुमार दिल्ली के पीला गढ़ी में रहकर एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। मंगलवार को उनका शव पैतृक गांव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.