दिल्ली में स्वाइन फ्लू से एक और मौत, H1N1 से पीड़ित बुजुर्ग ने तोड़ा दम; अस्पताल बोला- मरीज को कई अन्य बीमारियां भी थीं
नई दिल्ली, अगस्त 29 -- दिल्ली में द्वारका इलाके के एक निजी अस्पताल में शनिवार को स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है और बताया है कि उक्त बुजुर्ग मरीज को पहले से कई अन्य बीमारियां थीं। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दिल्ली के उत्तम नगर के रहने वाले थे। इससे पहले 5 अगस्त को एक बच्ची की मौत स्वाइन फ्लू के चलते हुई थी। बुजुर्ग की मौत के बारे में जारी अपने बयान में अस्पताल ने कहा है कि बुजुर्ग मरीज को H1N1 संक्रमण एवं अन्य बीमारियों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान मरीज में सेप्सिस व मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम (MODS) भी हो गया। अस्पताल ने बुजुर्ग की मौत का कारण सेप्सिस बताया है और कहा है कि H1N1 संक्रमण मरीज की चिकित्सकीय स्थिति का एक हिस्सा था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.