नई दिल्ली, अगस्त 22 -- दिल्ली में बुखार और स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए खास सतर्कता बरतनी शुरू हो गई है। दिल्ली में इन्फ्लूएंजा-ए के 2,392 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के 1,777 मामले शामिल हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार लगातार स्थिति की निगरानी कर रही हैं। दिल्ली सरकार पूरी तरह तैयार है। अस्पतालों में डॉक्टर, बेड्स और दवाओं की कोई कमी नहीं है। यही नहीं दिल्ली सरकार की ओर से अधिकारियों और अस्पतालों को एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है।मामलों की निगरानी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सरकार मरीजों की संख्या पर लगातार नजर रख रही है। अस्पतालों में व्यवस्थाएं बेहतर की जा रही हैं। दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन और IDSP मिलकर पोर्टल के जरिए इन्फ्...