नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई और यह 2,150 रुपये टूटकर 1,58,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, पिछले दो सत्र में स्थिर रहने के बाद चांदी की कीमतों में फिर से तेजी आई और यह 600 रुपये बढ़कर 2,41,100 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) हो गई। चांदी की कीमत तीन सितंबर को 5,000 रुपये बढ़कर 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी और चार व सात सितंबर को इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ था। यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में तेजी, चांदी का भी MCX में बढ़ा दाम, आगे कैसी रहेगी राह?

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...