नई दिल्ली, मई 9 -- दिल्ली सरकार ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए सेंट्रल रिज के लगभग 673.32 हेक्टेयर क्षेत्र को आरक्षित वन घोषित किया है। यह ऐतिहासिक निर्णय 3 दशकों से लंबित था जिससे अब इस क्षेत्र को मजबूत कानूनी सुरक्षा मिलेगी और अतिक्रमण पर रोक लगेगी। दिल्ली के फेफड़े कहे जाने वाले इस क्षेत्र में नीम, पीपल और जामुन जैसे स्वदेशी पेड़ लगाए जाएंगे ताकि जैव विविधता और वायु गुणवत्ता में सुधार हो सके। सरकार अब तक कुल 4754.14 हेक्टेयर क्षेत्र को आरक्षित दर्जा दे चुकी है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 20 के तहत सेंट्रल रिज क्षेत्र के लगभग 673.32 हेक्टेयर क्षेत्र को आरक्षित वन घोषित कर दिया है। यह क्षेत्र वन विभाग के पश्चिमी वन प्रभाग के अधीन है। आरक्षित वन क्षेत्र सरदार पटेल मार्ग और राष्ट्रपति भवन एस्टे...