कानपुर, मई 12 -- कानपुर। गर्मी के साथ ट्रेनों में बढ़े लोड को देखते हुए रेल प्रशासन ने सुरक्षा और बढ़ा दी है। आरपीएफ पोस्ट कानपुर के नेतृत्व में खोजी कुत्ते और बम निरोधक दस्ते के साथ ट्रेनों, प्लेटफार्मों और सरकुलेटिंग एरिया के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। इसके साथ ही यात्रियों को रोककर उन्हें सफर के दौरान अजनबी व्यक्ति से कोई चीज न खाने या फिर उसकी बातों पर भरोसा न करने की नसीहत दी। गर्मी के मौसम में जहरखुरानी और छिनैती की होने वाली वारदातों के मद्देनजर सेंट्रल स्टेशन पर अलर्ट करने के साथ ही चेकिंग अभियान चलाया गया। पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि 18 सदस्यीय टीम के साथ सोमवार रात से आज तड़के और मंगलवार को देरशाम चेकिंग अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट पर कानपुर रेलवे ने बढ़ाई चौकसी इसके साथ ही अनाधिकृत रूप से...