नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- - हवा की गति तेज होने के कारण धुंध में आएगी कमी नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के मौसम में पिछले दो दिनों की अपेक्षा सुधार देखा गया। मंगलवार को धुंध और कोहरे का असर कम रहा। इसके पीछे हवा की गति में बढोतरी को प्रमुख कारण माना गया है। राजधानी में मंगलवार दोपहर को कई इलाकों में तेज धूप देखी गई। बुधवार को भी दिल्ली का मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरे के छंटने और आसमान साफ रहने की संभावना है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.