नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- डॉ. रमेश त्रिपाठी, दिल्ली में एक और सनसनीखेज हत्याकांड ने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुवार सुबह नरेला इलाके में एक प्रॉपर्टी कारोबारी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह-सुबह नरेला स्थित 'द जिम' के बाहर कारोबारी को गोली मार दी गई, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रॉपर्टी कारोबारी हर रोज की तरह ही गुरुवार सुबह जिम में एक्सरसाइज करने गया था। जिम के बाहर उसे गोली मार दी गई। मृतक की पहचान 36 साल के प्रमोद के तौर पर हुई है। फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान और तलाश की जा रही है। घटना सुबह करीब 7 बजे की है। प्रमोद जैसे ही जिम के बाहर पहुंचे, घात लगाए तीन हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। कई ...