नई दिल्ली, फरवरी 18 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को पश्चिमी दिल्ली स्थित टोडापुर के रामलीला मैदान में दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की 2100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर जल प्रबंधन व्यवस्था बनाना 'विकसित दिल्ली' के लक्ष्य के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं तय समय सीमा में पूरी हों ताकि लोगों को जल्दी फायदा मिल सके। सीएम ने कहा कि राजधानी में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता और आधुनिक सीवरेज सिस्टम विकसित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। आज जिन परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है वे जल आपूर्ति क्षमता को बढ़ाएंगी और दिल्ली को स्वच्छ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इन परियोजनाओं से बड़ी संख्या में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.