दिल्ली में सीसीटीवी लोकेशन का होगा अध्ययन
नई दिल्ली, मार्च 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में विभिन्न एजेंसियों द्वारा लगाए गए लाखों सीसीटीवी कैमरों के बेहतर उपयोग के लिए अब उनकी लोकेशन और दिशा का अध्ययन कराया जाएगा। कई स्थानों पर एक ही इलाके में बड़ी संख्या में कैमरे लगे होने और उनकी दिशा सही न होने के कारण अपेक्षित कवरेज नहीं मिल पा रही है। इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पूरे शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों का व्यापक अध्ययन कराने का फैसला किया है, ताकि कम कैमरों से अधिक क्षेत्र की निगरानी सुनिश्चित की जा सके। जानकारी के अनुसार दिल्ली में देश के किसी भी अन्य शहर की तुलना में सबसे अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हालांकि इन्हें लगाते समय उनकी लोकेशन को लेकर कोई व्यापक तकनीकी अध्ययन नहीं किया गया था। पूर्व दिल्ली सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.