दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज, पारा पहुंचा 41.7degC; चलेगी हीटवेव या मिलेगी बारिश की राहत
नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- Delhi Weather: राजधानी दिल्ली झुलसने लगी है। पारा चढ़ने से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। आज गुरुवार को इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन सफदरजंग में दर्ज हुआ है। शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री ज्यादा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। जानिए आने वाले दिनों में हीटवेव चलेगी या फिर बारिश-बादल की राहत होगी.रिज इलाकों में पारा पहुंचा 43 पार मौसम विभाग के अनुसार, शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी तापमान 40 डिग्री के पार रहा। रिज क्षेत्र सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा पालम में 41.6 डिग्री, लोधी रोड पर 41.4 डिग्री और आयानगर में 41.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.