नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- हेमंत कुमार पांडेय, नई दिल्ली दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में मुंहबोले भाई की खुदकुशी से आहत 23 वर्षीय एक छात्रा ने भी घटना के 24 घंटे बाद मंगलवार को खुदकुशी कर ली। पुलिस को दोनों मामलों में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय अंशुल आगरा का रहने वाला था। वह कुछ समय से स्वर्गाश्रम इलाके में किराये के फ्लैट में रहकर एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंशुल 6 माह से स्थानीय जिम में कसरत करने जाता था। यहीं उसकी मुलाकात 23 वर्षीय सिमरन से हुई। सिमरन भी स्वर्गाश्रम इलाके में किराये के फ्लैट में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थी। सिमरन उसे पढ़ाई में मार्गदर्शन करती थी, जिसकी वजह से अंशुल उसे बड़ी बहन मानता ...