लखीमपुरखीरी, मई 20 -- दिल्ली में मजदूरी कर रहे कस्बे के एक युवक की वहां मजदूरों से हुए विवाद के बाद मौत हो गई। परिजनों ने पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। बुधवार को शव पैतृक आवास पहुंचने के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। कस्बे के वार्ड नंबर तीन मोहल्ला बाड़ियन टोला निवासी विशाल (24) अपने भाई शैलेंद्र के साथ दिल्ली के बिजवासन स्थित एलएनटी कंपनी में मजदूरी करता था। बताया जाता है कि रविवार को मजदूरों और ठेकेदार पक्ष के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दिन में लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि उसी रंजिश में रविवार रात करीब एक मजदूर ने अपने तीन-चार साथियों के साथ विशाल और उसके साथियों की पिटाई कर दी। हमलावरों ने लोहे की रॉड और सरियों से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में जख्मी विशाल की मौत हो गई, जबकि उसका एक स...