नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- दिल्ली का दम घुट रहा है। सांसे फूलने लगी हैं, क्योंकि AQI देखते ही देखते आसमान चढ़ गया है। आंकड़ों में बात करें तो महज 96 घंटों में AQI लेवल 124 से बढ़कर 400 पार हो गया है। 30 अक्तूबर को हवा साफ थी, लेकिन दीवाली से कुछ दिन पहले 3 नवंबर की दोपहर 11.31 बजे शहर का AQI 464 दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में धुंध और बढ़ने की उम्मीद है। अब सबसे बड़ा सवाल है, आखिर ऐसा क्या हुआ कि महज 96 घंटों में हवा इतनी जहरीली हो गई। समझिए पूरी कहानी।दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह और तेजी से बदलते AQI आंकड़े एकदम सरल और कम शब्दों में बताएं तो बारिश के बाद मिली राहत अब खत्म हो चुकी है। कमजोर हवाएं, गिरता तापमान, पराली का धुआं और स्थानीय प्रदूषण एक बार फिर दिल्ली की हवा को जहरीला बना रहे हैं। अब आप बिगड़ते हालात के कुछ आंकड़ों को देखिए, फि...