दिल्ली में सर्दियों के प्रदूषण से जंग की तैयारी तेज, जांच और निगरानी को उतारी जाएंगी 334 टीमें
नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- केंद्र और दिल्ली सरकार ने सर्दियों में वायु प्रदूषण से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के ऐक्शन प्लान की समीक्षा की। इस दौरान दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सब-डिवीजनल और वार्ड स्तर पर चौबीसों घंटे निगरानी वाली बहुस्तरीय प्रवर्तन व्यवस्था की घोषणा की। यादव ने सितंबर 2026 से मार्च 2027 तक दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए प्रस्तावित सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) गतिविधियों और अन्य उपायों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। सिरसा के साथ दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पर्यावरण मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारी बैठक में ऑनलाइन शामिल हुए। यह भी पढ़ें- दिल्ली में MUD सिस्टम विकसित करने को बनेंगे कॉमन अंडर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.