दिल्ली में सम्मानित हुए नागरी प्रचारिणी के मंत्री अनिल कुमार
देवरिया, जुलाई 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। नारायणी साहित्य अकादमी, भारत द्वारा रविवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में हिंदी के आलोचक एवं चिंतक प्रो. नामवर सिंह की जन्मशताब्दी पर नामवर शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के साहित्यकारों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, साहित्य प्रेमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नागरी प्रचारिणी सभा देवरिया के मंत्री अनिल कुमार त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई विशिष्ट व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आलोचना के क्षेत्र में नामवर विषय पर परिचर्चा में नागरी प्रचारिणी सभा के मंत्री डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- 'नई चाल की हिन्दी' पर मंथन करेंगे देश-विदेश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.