नई दिल्ली, जुलाई 11 -- दिल्ली सरकार राजधानी में अवैध भूजल दोहन रोकने के लिए एक नई बोरवेल पॉलिसी बना रही है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। इसके तहत सभी घरेलू और कमर्शियल बोरवेल पर वाटर मीटर लगाए जाएंगे। हालांकि सरकार ने भूजल इस्तेमाल पर कितना चार्ज लगेगा, अभी तक इसके लिए रेट तय नहीं किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित पॉलिसी में वर्तमान में चल रहे हजारों अवैध बोरवेल को रेगुलर करने का तरीका भी बताया जाएगा। इस नीति के तहत बोरवेल कराने वाले यूजर्स से वाटर मीटर की मदद से उनके द्वारा जमीन से निकाले गए पानी की मात्रा के आधार पर चार्ज वसूला जाएगा। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि इस पॉलिसी का मकसद वन टाइम अप्रूवल के बजाय लगातार निगरानी और असल में इस्तेमाल किए गए भू...