नई दिल्ली, मार्च 29 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। एक अप्रैल से दिल्ली में सभी बसों के संचालन की जिम्मेदारी डीटीसी के हाथों में आ जाएगी। दिल्ली सरकार के फैसले पर अमल करते हुए 31 मार्च की रात को डिम्ट्स का अनुबंध खत्म हो जाएगा। डिम्ट्स के अधीन चलाई जा रही 2510 बसों के साथ-साथ 39 बस डिपो का संचालन भी डीटीसी करेगा। इसके बाद बसों के संचालन में बदलाव हो सकता है। फिलहाल दिल्ली में 83 बस डिपो हैं, जिनमें 44 डिपो डीटीसी के पास और 39 डिम्ट्स के अधीन हैं। करीब तीन महीने पहले दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने डिम्ट्स का अनुबंध निरस्त करने का फैसला लिया था। साथ ही बसों के संचालन की जिम्मेदारी पूरी तरह से डीटीसी के हाथों में देने का निर्णय लिया था। इसके बाद डीटीसी ने चरणबद्ध तरीके से डिम्ट्स से हस्तांतरण लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी। जनवरी से ही डीटीसी के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.