राजन शर्मा, मार्च 22 -- दिल्ली के तिगड़ी इलाके में रविवार शाम को कुछ बदमाशों ने किराने की एक दुकान में लूटपाट की। बदमाशों ने दुकान के गल्ले से पैसे छीनने की कोशिश की इस पर कारोबारी भाइयों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर कई वार किए और फरार हो गए। घायल भाइयों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। पुलिस CCTV फुटेज से बदमाशों की तलाश कर रही है।लूटपाट के इरादे से हमला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र में रविवार शाम बदमाशों ने एक दुकान पर लूटपाट के इरादे से हमला कर दिया। दुकान पर बैठे भाईयों ने लूट का विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों भाईयों पर आधा दर्जन के करीब वार किए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.