छपरा, जुलाई 18 -- दिघवारा, निज संवाददाता। प्रखंड के बोधा छपरा गांव निवासी एक युवक की दिल्ली में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार को शव गांव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान बोधा छपरा निवासी शशि रंजन साह के 25 वर्षीय इकलौते पुत्र मनोज कुमार साह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मनोज दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था और उसी की कमाई से परिवार का भरण-पोषण होता था। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पिता शशि रंजन साह, मां रीना देवी तथा दोनों बहनें पुतूल और खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुखिया राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।

हिंदी हिन्द...