बिजनौर, मार्च 26 -- धामपुर। दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास भीषण सड़क हादसे में धामपुर के मोहल्ला नई सराय निवासी 30 वर्षीय शाहबाज की मौत हो गई। मंगलवार को राजस्थान से दिल्ली आ रही एक स्लीपर टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी, जिसमें करीब 30 यात्री सवार थे। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें धामपुर निवासी शाहबाज आलम भी शामिल है। बताया गया कि शाहबाज धामपुर में कपड़ों का काम करता था और परिवार का सहारा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। उधर, शाहबाज की शादी करीब एक वर्ष पूर्व ही हुई थी। उसके पिता बीमार रहते हैं जिस कारण उनको हादसे की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, करीब दो वर्ष पूर्व उसकी मां का भी निधन हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.