नई दिल्ली, जून 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मानसून से पहले दिल्ली की सड़कों को गड्ढा मुक्त एवं सुरक्षित बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने रविवार को विशेष गड्ढा मरम्मत अभियान चलाया। इस अभियान के तहत इंजीनियरों, फील्ड कर्मचारियों और रखरखाव टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में चिन्हित दो हजार से ज्यादा गड्ढों की मरम्मत की। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया और अभियान की प्रगति की समीक्षा की। पीडब्ल्यूडी से मिले आंकड़ों के अनुसार बीती एक जनवरी से 4 जून के बीच विभाग की सड़कों पर कुल 14,757 गड्ढों की पहचान की गई थी। यह भी पढ़ें- दिल्ली में सड़कों पर गड्ढे भरने के लिए विशेष अभियान चलाया इनमें से 12,700 गड्ढों की मरम्मत पहले ही की जा चुकी थी। शेष चिन्हित स्थलों पर मानसू...