दिल्ली में संपत्ति पंजीकरण को 17 नए सब रजिस्ट्रार दफ्तर खुले, देखें पूरी लिस्ट; अब कहां होगा आपका काम
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- दिल्ली के सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में संपत्ति पंजीकरण के लिए लगने वाली लंबी कतारें जल्द छोटी होने लगेंगी। दिल्ली सरकार ने इसके लिए राजधानी में सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों की संख्या को 22 से बढ़ाकर 39 कर दिया है। इससे रजिस्ट्रार कार्यालयों के क्षेत्र में भी परिवर्तन हुआ है। उपराज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। दिल्ली में अब कुल 13 जिलों में 39 एसडीएम के साथ 39 सब-रजिस्ट्रार तैनात किए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर इन 39 कार्यालयों में सब-रजिस्ट्रार की तैनाती भी कर दी गई है। इनके खुलने से मौजूदा कार्यालयों पर बोझ 30 से 40 फीसदी तक कम होगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार बढ़ाएगी SDM की पावर, ट्रैफिक चालान का करेंगे निपटारा दिल्ली में कुल 22 सब-रजिस्ट्रार कार्यालय थे। दिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.