हरदोई, जून 27 -- टड़ियावां। बरौली के तारापुरवा निवासी संजीव (22) दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता था। मां विभा देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव आया था। 20 जून को गांव की एक किराना दुकान पर गुटखा लेने के दौरान उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इस दौरान उसकी पिटाई हुई थी। घायल होने के बाद भी अगले ही दिन संजीव दिल्ली चला गया था। बृहस्पतिवार को दिल्ली में उसकी मौत हो गई। देर रात उसका शव गांव लाया गया। शुक्रवार सुबह घटना की सूचना टड़ियावां पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...