नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हिरासत में मौत का एक संदिग्ध मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाके में संदिग्ध रूप से घूमते पाए जाने के बाद रविवार रात एक व्यक्ति को पुलिस स्टेशन लाया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे पास के बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की शारीरिक हालत काफी कमजोर थी और वह किसी बीमारी से भी पीड़ित था। साथ ही उसके परिवार वालों का भी कहना है कि उसे नशे की लत भी थी और पिछले कुछ दिनों से वह लगातार शराब का सेवन कर रहा था। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।पुलिस स्टेशन में होने लगी सांस लेने में दिक्कत मृतक शख्स की पहचान 34 वर्षीय अनीश के रूप में हुई है, ज...