अलीगढ़, अगस्त 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) और इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों ने अलीगढ़ की चिंता बढ़ा दी है। जिले से रोजाना नौकरी, शिक्षा, कारोबार और अन्य कामों के लिए सैकड़ों लोग दिल्ली आते-जाते हैं। ऐसे में संक्रमित यात्रियों के जरिए वायरस के अलीगढ़ पहुंचने का खतरा बना हुआ है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी नहीं बरती जा रही। दूसरी ओर मौसम बदलने के साथ वायरल, बुखार और डेंगू के संदिग्ध मरीज बढ़ रहे हैं। प्लेटलेट्स गिरने की शिकायतों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। दिल्ली-एनसीआर से अलीगढ़ का रोजाना बड़ा आवागमन है। नौकरी, पढ़ाई, कारोबार, कोर्ट-कचहरी और दूसरे जरूरी कामों से सैकड़ों लोग दिल्ली आते-जाते हैं। ऐसे में दिल्ली से लौटने वाले संक्रमित यात्रियों के जरिए वायरस अलीगढ़ तक पहुं...