दिल्ली में शुरू होगी लेडीज स्पेशल बस सेवा, 200 इलेक्ट्रिक बसें भी मिलेंगी
नई दिल्ली, अगस्त 18 -- राजीव शर्मा, नई दिल्ली बसों से सफर करने वाली महिलाओं को दिल्ली सरकार बुधवार को तोहफा देगी। सरकार राजधानी में 56 लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करेगी। इसके साथ ही दिल्ली से करनाल के बीच अंतरराज्यीय बस सेवा, राजधानी के लिए 200 नई इलेक्ट्रिक बसें और राजघाट डिपो-1 में पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन भी जनता को समर्पित किया जाएगा। बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के स्पोट्स कांप्लेक्स से उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हरी झंडी दिखाकर इन सेवाओं को शुरू करेंगे। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 200 नई इलेक्ट्रिक बसों के दिल्ली परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होने से दिल्ली में बसों की कुल संख्या लगभग 6800 हो जाएगी, जिसमें 4938 इलेक्ट्रिक बसें और 1750 सीएनजी बसें शामिल होंगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.