नई दिल्ली, जुलाई 13 -- नई दिल्ली के दिल्ली हाट में शुक्रवार को चौथे मेघालय पाइनएप्पल फेस्टिवल का उद्घाटन किया गया। इस दौरान मेघालय सरकार ने राज्य के अनानास उत्पादकों के लिए बाजार और वितरण नेटवर्क मजबूत करने के उद्देश्य से फ्लिपकार्ट और नेशनल ई-मार्केट सर्विसेज लिमिटेड (NeML) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। 10 से 12 जुलाई तक चलने वाले इस उत्सव का आयोजन मेघालय के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों को संगठित रिटेल, निर्यातकों, फूड प्रोसेसर, संस्थागत खरीदारों और उपभोक्ताओं से जोड़ना तथा मेघालय के अनानास को देश और विदेश के बाजारों में बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास एवं संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा, सरकारी अधिकारि...