नई दिल्ली, जनवरी 12 -- दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी में रविवार सुबह बफीर्ली हवाओं और 3 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे लुढ़के पारे ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। हालांकि, दिन में धूप खिलने से राहत मिली पर शाम को फिर तेज ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी।दिल्ली में दो दिन शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में रविवार को इस मौसम की पहली शीतलहर दर्ज की गई और कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया। आईएमडी के मुताबिक, अगले दो दिनों तक हालात ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने राजधानी में सोमवार और मंगलवार को शीतलहर के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.