दिल्ली में शिक्षक की निर्मम हत्या करने वाले छात्र को उम्रकैद, सख्ती को लेकर नाराजगी
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- निखिल पाठक दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने साल 2016 में नांगलोई स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक की निर्मम हत्या के चर्चित मामले में मुख्य आरोपी छात्र विवेक कुमार को उम्रकैद और 60,500 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट के निर्देशानुसार जुर्माने की राशि में से 50 हजार रुपए मृतक शिक्षक के पीड़ित परिजनों को मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे। साथ ही अदालत ने पश्चिमी जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण को भी पीड़ित परिवार को अतिरिक्त मुआवजा देने का आदेश दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रिया महेंद्र की अदालत ने अपने आदेश में संवेदनशील टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षक और छात्र का रिश्ता अत्यंत पवित्र और पूजनीय माना गया है और स्कूल परिसर के भीतर अपने ही गुरु पर हमला करना संस्था की जड़ों पर हमला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.