दिल्ली में शातिर नौकरानी ने कई बैंकों में खुलवा रखे थे 15 गोल्ड लोन अकाउंट, ऐसे खपाया करोड़ों का सोना
नई दिल्ली, मई 2 -- दिल्ली की शालीमार बाग थाना पुलिस ने घरों में चोरी करने वाली एक शातिर नौकरानी का पर्दाफाश किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी सोनिया ने चोरी के गहनों को छुपाने के लिए अपनी मां, बहन और बेटी के नाम पर विभिन्न बैंकों में 15 गोल्ड लोन अकाउंट खुलवा रखे थे। पुलिस ने अब संबंधित बैंक अधिकारियों को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने का निर्देश दिया है। जांच से जुड़े पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोनिया ने 15 लोन खातों में से कुछ अपने नाम पर खुलवाए थे। इसके अलावा अपनी मां मल्लिका, बहन मंजू और बेटी सुनीता के नाम पर खाते खुलवाए हुए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बैंक से पूछताछ में मालूम हुआ है कि लोन अकाउंट खुलवाने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और निवास प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है। सभी 15 अकाउंट में कागज लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- 5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.