नई दिल्ली, फरवरी 7 -- दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में फैकल्टी ऑफ लॉ के 'एलुमनाई एसोसिएशन' के उद्घाटन समारोह को देखते हुए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 7 फरवरी (शनिवार) को शाम 4 बजे से रात 9:30 बजे तक खास ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। इस कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे इलाकों की सूची जारी की है, जहां पर इस आयोजन की वजह से यातायात प्रभावित हो सकता है, साथ ही पुलिस ने उन क्षेत्रों के बारे में भी बताया है, जहां पर जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को प्रभावित सड़कों से बचकर निकलने की सलाह दी है। साथ ही इन रास्तों से गुजरने वाले लोगों से ट्रैफिक डायवर्जन (परिवर्तित मार्ग) का पालन करने और सलाह के अनुसार अपनी यात्रा पहले से प्लान करने के लिए कहा है। साथ ही बताया है कि इन रास्तों स...