नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- नई दिल्ली, राजीव शर्मा दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत अब मसौदा मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय के पास दो दिन में 5.34 लाख से ज्यादा दावे-आपत्तियां पहुंच चुके हैं। सिर्फ मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए ही 2.18 लाख आवेदन मिल चुके हैं, जबकि पता बदलने, एपिक कार्ड बदलने या अन्य संशोधनों के लिए अब तक सबसे ज्यादा 2,63,801 आवेदन किए गए हैं। बीती 31 अगस्त को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से दिल्ली की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई थी। उसी दिन से दावे-आपत्तियों के आवेदन किए जाने शुरू हो गए थे और अब 30 सितंबर तक किए जा सकेंगे। सीईओ कार्यालय की ओर से जारी एक सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक फॉर्म-6, फॉर्म-6ए, फॉर्म-7 और फॉर्म-...